राजीव कुमार जायसवाल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बनाये गये
August 13th, 2026 | Post by :- | 9 Views

गोरखपुर (एके जायसवाल)। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निर्देशानुसार केंद्रीय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार राष्ट्रीय महासचिव बीएस सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने राजीव कुमार जायसवाल के संघनात्मक कार्य का अनुभव, पार्टी के प्रति समर्पित, कार्य कुशलता एवं जनहित के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के पद पर मनोनीत किया जाता है।

साथ ही पार्टी के संघनात्मक के विस्तार एवं सुदृढीकरण के उद्देश्य से पूर्वोत्तर भारत के पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल, प्रदेश, मेघालय,मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम राज्यों का प्रभारी भी नियुक्त किया जाता है आपका दायित्व होगा आप उपरोक्त राज्यों में पार्टी संगठन को मजबूत करने, पार्टी की सदस्यता अभियान को गति देने, जिला एवं प्रखंड स्तर पर संगठन का विस्तार करने,पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने, केंद्रीय नेतृत्व एवं राज्यों के इकाइयों के मध्य बेहतर समन्वयक स्थापित करने का कार्य करेंगे।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के केंद्रीय समिति एवं पार्टी नेतृत्व को आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि आप अपने अनुभवों, नेतुत्व करने की क्षमता, संगठनात्मक कार्य कुशलता के आत्मविश्वास के बल पर इन राज्यों में इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करते हुए पार्टी को नई उचाईयों तक पहुचाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।

राजीव कुमार जायसवाल जी को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव संगठन के पद पर नियुक्ति किए जाने पर अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के संरक्षक पुरन चन्द झारीवाल, राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपा जायसवाल महिला प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष युवराज सुवालका, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने भी बधाई दी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।