अमलीपदर तहसील के धुरवागुड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का भव्य स्वागत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज सिंह ठाकुर व सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया
August 3rd, 2026 | Post by :- | 49 Views
अमलीपदर तहसील के धुरवागुड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का भव्य स्वागत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज सिंह ठाकुर व  सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया

✍️लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़

गरियाबंद _ जिले के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले नवीन तहसील अमलीपदर क्षेत्र ग्राम धुरवागुड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का आगमन पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा एन एस यु आई की छात्र संगठन ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया स्वागत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का काफिला धुरवागुडी बस स्टैंड से कांग्रेस नेत्री पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर के निज निवास तक पहुंचा जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे ठाकुर निज निवास में श्री बैज ने प्रेस कांफ्रेंस वार्तालाप पर प्रदेश की वर्तमान कानून-व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए उन्होंने विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी अपनी बात रखी तथा पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का विस्तार से जवाब दिया पत्रकार वार्ता में राजनीतिक परिस्थितियों प्रदेश के विकास जनहित से जुड़े मुद्दों तथा संगठन की आगामी रणनीतियों को लेकर भी चर्चा हुई कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया स्वागत के पश्चात ‌बैज अमलीपदर के लिए रवाना हुए।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।