मनोज शर्मा,चंडीगढ़, 2 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने आज सेक्टर-30 से माता बाला सुंदरी के पावन दर्शन के लिए रवाना हो रहे श्रद्धालुओं की बस को झंडी दिखाकर शुभ यात्रा के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में सेक्टर-30 के नागरिक उपस्थित रहे। नरेश अरोड़ा ने सभी श्रद्धालुओं को माता बाला सुंदरी के पावन दर्शन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “माता रानी सभी यात्रियों की यात्रा मंगलमय करें तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें। धार्मिक यात्राएं समाज में आस्था, एकता और सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम हैं।”
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक अपनी यात्रा प्रारंभ की और माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


