✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़
गरियाबंद _चालू मानसून सत्र में एक जून से 29 जुलाई 2026 तक जिले की औसत वर्षा 625.2 मि.मी. दर्ज की गई है गत वर्ष (पिछले 10 वर्ष के आधार पर) इस अवधि तक 513.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलवार 29 जुलाई 2026 की स्थिति में सर्वाधिक वर्षा राजिम तहसील में 787.3 मि.मी दर्ज की गई है इसी प्रकार मैनपुर तहसील में 780.2 मि.मी., फिंगेश्वर तहसील में 704.8 मि.मी., छुरा तहसील में 698.4 मि.मी. और गरियाबंद तहसील में 686.8 मि.मी., देवभोग तहसील में 402.1 मि.मी. एवं अमलीपदर तहसील में 316.9 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


