सफलता की कहानी सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर हुआ तत्काल समाधान गोहरापदर में सोलर ड्यूल पंप की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था हुई बहाल
July 29th, 2026 | Post by :- | 26 Views
सफलता की कहानी सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर हुआ तत्काल समाधान गोहरापदर में सोलर ड्यूल पंप की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था हुई बहाल

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़

गरियाबंद _मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 राज्य शासन की एक प्रभावी जनशिकायत निवारण व्यवस्था है जिसके माध्यम से प्रदेश के कोई भी नागरिक अपनी समस्या, शिकायत अथवा सुझाव सीधे शासन तक पहुंचा सकता है हेल्पलाइन में दर्ज प्रत्येक शिकायत का संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित समय-सीमा में परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाता है शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाती है जिससे आम नागरिकों को त्वरित राहत मिलने के साथ शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनसेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है।मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विकासखण्ड मैनपुर के ग्राम पंचायत गोहरापदर के वार्ड क्रमांक 01 डाकोपारा में जल जीवन मिशन के तहत स्थापित सोलर ड्यूल पंप को मरम्मत के बाद पुनः चालू कर दिया गया है इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को फिर से नियमित पेयजल उपलब्ध होने लगा है। क्रेडा विभाग के जिला प्रभारी श्री टीआर धु्रव ने बताया कि ग्राम गोहरापदर के उपसरपंच मेघराम बघेल ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पंप काफी समय से बंद पड़ा है तथा टंकी में भी सुधार की आवश्यकता है। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की क्रेडा विभाग के मैदानी कर्मचारियों ने 13 जुलाई 2026 को स्थल का निरीक्षण कर सोलर ड्यूल पंप की तकनीकी जांच की निरीक्षण के दौरान सामने आई तकनीकी खामियों को दूर करते हुए आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य कराया गया जिसके बाद संयंत्र को सफलतापूर्वक पुनः कार्यशील कर दिया गया पंप के चालू होने से डाकोपारा में पेयजल आपूर्ति फिर से सुचारु हो गई है। सुधार कार्य पूर्ण होने के बाद ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव ने कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए संतुष्टि पत्र भी उपलब्ध कराया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।