इंदागांव के पीड़ित परिवार की खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आया‌ स्वास्थ्य अमले ने घर पहुंचकर किया प्राथमिक उपचार
July 29th, 2026 | Post by :- | 27 Views
इंदागांव के पीड़ित परिवार की खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आया‌ स्वास्थ्य अमले ने घर पहुंचकर किया प्राथमिक उपचार

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़

गरियाबंद _ मैनपुर विकासखंड के इंदागांव ग्राम पंचायत के मेटपारा में लगातार बारिश के कारण कच्चा मकान ढहने और एक ही परिवार के पांच लोगों के घायल होने की खबर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया।खबर प्रकाशित होते ही मैनपुर एसडीएम ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और स्वास्थ्य विभाग को पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल रमेश नागेश, वर्षा नागेश सहित अन्य सदस्यों का प्राथमिक उपचार किया टीम ने आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराईं तथा गंभीर चोट की स्थिति में अस्पताल में जांच कराने की सलाह दी 112 आपातकालीन सेवा की टीम ने घायल सदस्यों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जायेगा और चिकित्सकीय देखरेख में रखा जायेगा‌ उल्लेखनीय है कि लोकहित एक्सप्रेस न्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था कि लगातार मूसलाधार बारिश के बीच मकान ढहने से परिवार घायल हो गया है और घटना के कई घंटे बाद तक न तो स्वास्थ्य विभाग और न ही प्रशासन की कोई टीम मौके पर पहुंची थी खबर के प्रकाशन के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य टीम को मौके पर भेजा‌ ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, राहत सामग्री और अस्थायी आवास उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।