कलेक्टर श्री उइके ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं जनदर्शन में मिले 25 आवेदन
July 29th, 2026 | Post by :- | 31 Views
कलेक्टर श्री उइके ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं जनदर्शन में मिले 25 आवेदन

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़

गरियाबंद _कलेक्टर श्री बीएस उइके ने जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये लोगों की मांग समस्याएं एवं शिकायतें सुनी आज जनदर्शन में 25 आवेदन प्राप्त हुए कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।जनदर्शन में ग्राम गोंदलबाहरा के किसान खेदूराम निराला ने एग्रीस्टेक में पंजीयन कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारी को तत्काल बुलाकर उनका एग्रीस्टेक में पंजीयन कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम दिवना के पुरोहित कमार ने रोजगार दिलाने के लिए‌ ग्राम धवलपुर के सीताराम ने राजस्व अभिलेख में सुधार करवाने के लिए ग्राम हसौद के प्रेमलाल निषाद ने वनपट्टा प्रदान कराने ग्राम बकली के प्रवीण कुमार बंजारे ने नक्शा में सुधार करवाने, ग्राम बोरसी के छन्नूलाल ने मुआवजा राशि दिलाने के लिए, ग्राम परसदा कला के कुमारी साहू ने आधार कार्ड बनवाने के लिए, नगर पंचायत कोपरा के राजेश कुमार तारक ने अपनी पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र में नाम सुधार करवाने के लिए आवेदन सौंपा इस पर कलेक्टर श्री उइके ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये इस दौरान अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।