एटीआर मॉड्यूल का प्रशिक्षण सम्पन्न पंचायतों में ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी
July 29th, 2026 | Post by :- | 15 Views
एटीआर मॉड्यूल का प्रशिक्षण सम्पन्न पंचायतों में ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़

गरियाबंद _ छत्तीसग राज्य संपरीक्षा रायपुर कार्यालय के अधिकारियों की आठ सदस्यीय दल ने आज जिला पंचायत गरियाबंद के सभाकक्ष में जनपद पंचायत गरियाबंद, फिंगेश्वर, छुरा, मैनपुर एवं देवभोग के पंचायत पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) मॉड्यूल का प्रशिक्षण आयोजित किया गया राज्य संपरीक्षा कार्यालय के क्षेत्रीय उपसंचालक श्री अविनाश तिवारी, सहायक संचालक श्री कदम सिंह सिदार, श्री सतीश चौधरी, श्री सौरभ तिग्गा, ज्येष्ठ संपरीक्षक प्रियंका मरावी, सहायक संपरीक्षक श्री रोहित दास, श्री संजीव भगत एवं श्री फैजान अहमद ने प्रशिक्षण में पंचायत स्तर पर ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं निर्धारित समय पर कैसे किया जाना इसकी विस्तृत जानकारी दी इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एटीआर मॉड्यूल के संचालन, ऑनलाइन प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया तथा मॉड्यूल से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं के बारे में बताया गया साथ ही प्रतिवेदन दर्ज करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों के संधारण, डेटा की शुद्धता तथा समय-सीमा के भीतर जानकारी अपलोड करने के संबंध में भी विस्तार से समझाया गया।प्रशिक्षण में मॉड्यूल के माध्यम से कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, ऑनलाइन रिपोर्टिंग एवं प्रगति की प्रभावी समीक्षा की उपयोगिता पर भी जानकारी दी गई इस दौरान प्रतिभागियों को मॉड्यूल के संचालन का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया तथा उनकी जिज्ञासाओं एवं तकनीकी समस्याओं का समाधान भी अधिकारियों द्वारा किया गया। अधिकारियों ने बताया कि एटीआर मॉड्यूल के प्रभावी उपयोग से पंचायत स्तर पर कार्यों की प्रगति का समयबद्ध प्रतिवेदन उपलब्ध होगा, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी हो सकेगी प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों से मॉड्यूल का नियमित उपयोग करते हुए समय पर ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।