(जयपुर में मिस एवं मिसेज डांसिंग क्वीन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन) प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग
July 26th, 2026 | Post by :- | 31 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । साइंस पार्क ऑडिटोरियम में म्याऊं इवेंट्स के तत्वावधान में “मिस एवं मिसेज डांसिंग क्वीन 2026” प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जयपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से आई युवतियों और महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और रोमांच का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुरलीपुरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुरलीधर शर्मा एवं यथार्थ पंड्या उपस्थित रहे। इनके अलावा अनेक समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम का सफल आयोजन म्याऊं इवेंट्स के डायरेक्टर अरूण चिरानिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आयोजन में अक्षिता शर्मा एवं निखिल टेलर ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया, जबकि कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन दीपक कुमावत ने किया।
प्रतियोगिता का निर्णायक मंडल अंकिता शर्मा एवं सिमरन अग्रवाल रहे, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।
*प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे*
(मिसेज डांसिंग क्वीन)
– प्रथम स्थान – अनामिका
– द्वितीय स्थान – दीपा शर्मा
– तृतीय स्थान – रिचा गोयल
– बेस्ट ड्रेस अवॉर्ड – हेमलता यादव
– बेस्ट क्रिएटिव डांस अवॉर्ड – ममता मीणा
(मिस डांसिंग क्वीन)
– प्रथम स्थान – मनीषा
– द्वितीय स्थान – निमिषा
– तृतीय स्थान – दीक्षा
– बेस्ट ड्रेस अवॉर्ड – तान्या वर्मा
– बेस्ट क्रिएटिव डांस अवॉर्ड – उपासना
समापन समारोह में निर्णायकों एवं मुख्य अतिथियों ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र, ट्रॉफी तथा क्रमशः ₹5100 एवं ₹2100 की नगद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यह प्रतियोगिता महिलाओं एवं युवतियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच साबित हुई।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।