*मुहाना थाने में पुलिस आयुक्त की जनसुनवाई,कई परिवादियों को मौके पर मिली राहत*(मानसरोवर सर्किल के पांच थाना क्षेत्रों से पहुंचे परिवादियों की सुनी परिवेदनाएं, कई मामलों में दिए मौके पर निर्देश)
August 2nd, 2026 | Post by :- | 7 Views
*मुहाना थाने में पुलिस आयुक्त की जनसुनवाई,कई परिवादियों को मौके पर मिली राहत*(मानसरोवर सर्किल के पांच थाना क्षेत्रों से पहुंचे परिवादियों की सुनी परिवेदनाएं, कई मामलों में दिए मौके पर निर्देश)

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । जयपुर पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल ने शनिवार को पुलिस थाना मुहाना में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मानसरोवर सर्किल के पांच थाना क्षेत्रों से आए परिवादियों की परिवेदनाएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक निर्देश देकर राहत दिलाई गई, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र एवं नियमानुसार निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

*परिवेदनाओं पर प्रकरणवार हुई सुनवाई*

जनसुनवाई में मुहाना, शिप्रापथ, मानसरोवर, पत्रकार कॉलोनी एवं नारायण विहार थाना क्षेत्रों से पहुंचे परिवादियों ने अपनी परिवेदनाएं पुलिस आयुक्त के समक्ष रखीं। पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक प्रकरण की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा लंबित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

*हर परिवाद पर गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश*

पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल ने कहा कि थाना स्तर पर आयोजित जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवाद पर निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए परिवादी को समय पर राहत उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

*आपसी विवाद से लेकर संपत्ति संबंधी मामलों तक हुई सुनवाई*

जनसुनवाई के दौरान आपसी विवाद, पारिवारिक प्रकरण, भूमि एवं संपत्ति संबंधी विवाद, अवैध कब्जे, चोरी, मारपीट सहित विभिन्न मामलों में परिवाद प्राप्त हुए। सभी प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री अजय सिंह, पुलिस उपायुक्त ( दक्षिण) श्री राजर्षि राज सहित संबंधित थानों के पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शहर के विभिन्न थाना एवं सर्किल स्तर पर लगातार जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में एसीपी कार्यालय झोटवाड़ा, सामुदायिक भवन सांगानेर, पुलिस थाना शिप्रापथ, विद्याधर नगर, भांकरोटा, बस्सी, शिवदासपुरा, चौमूं, आमेर, रामगंज, चित्रकूट, मालवीय नगर, जामडोली, करधनी एवं प्रताप नगर सहित विभिन्न स्थानों पर जनसुनवाई आयोजित कर बड़ी संख्या में परिवादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जा चुका है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।