*भक्तों के सहयोग से सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर शांतिवन खिज्राबाद में भगवान सदाशिव मंदिर निर्माण का महत्वपूर्ण चरण पूरा*
July 25th, 2026 | Post by :- | 16 Views

मनोज शर्मा, चंडीगढ़, 25 जुलाई। सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर, शांतिवन खिज्राबाद में भगवान सदाशिव मंदिर के निर्माण कार्य में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। मंदिर निर्माण के अंतर्गत शनिवार, 25 जुलाई 2026 को भक्तों के सहयोग एवं समर्पण से भवन का लेंटर सफलतापूर्वक डाल दिया गया।
इस अवसर पर सिद्ध पीठ के पीठाधीश्वर महंत श्री कमल गिरी जी महाराज ने बताया कि भगवान सदाशिव मंदिर का निर्माण श्रद्धालुओं के तन, मन और धन से मिले सहयोग के कारण निरंतर प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि भक्तों की आस्था, सेवा भावना और सहयोग से यह पावन कार्य सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।
महंत श्री कमल गिरी जी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग से मंदिर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होगा और भगवान सदाशिव का भव्य मंदिर श्रद्धालुओं की सेवा एवं दर्शन के लिए समर्पित किया जाएगा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।