जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री अमित कुमार पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम ने बताया कि पुलिस थाना करधनी जयपुर पश्चिम पर 76 वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष मे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया थाने पर आयोजित प्रोग्राम में NBF PUBLIC SCHOOL के बच्चों के द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया गया। बच्चों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई। NCC कैडेट्स के द्वारा भी प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में NBF विद्यालय के कोर्डिनेटर नीतु शर्मा के साथ अन्य स्टाफगण भी उपस्थित रहा व पुलिस स्थापना दिवस की बधाई दी। और NCC officer श्री महेन्द्र सिंह, पुलिस मित्र, सीएलजी सदस्य व समस्त पुलिस थाना स्टाफ मौजुद रहा। थानाधिकारी श्री सवाई सिंह पु.नि. ने सभी आगन्तुकों को धन्यवाद दिया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


