*एमसी चुनाव में जीत पर सरदार सिमरनजीत ढोला का सम्मान, हरमेश कुरड़ी ने दी बधाई*
July 20th, 2026 | Post by :- | 101 Views

मनोज शर्मा, चंडीगढ़ । फिजिकल हैंडीकैप्ड पंजाब-चंडीगढ़ के सरपरस्त हरमेश कुरड़ी ने आज जीरकपुर स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचकर एमसी चुनाव में आज़ाद उम्मीदवार के रूप में विजय प्राप्त करने वाले सरदार सिमरनजीत ढोला, सुपुत्र सरदार रजिंदर सिंह ढोला, को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर हरमेश कुरड़ी ने कहा कि जनता द्वारा दिया गया जनादेश लोकतंत्र की शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरदार सिमरनजीत ढोला जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
सरदार सिमरनजीत ढोला ने शुभकामनाओं के लिए हरमेश कुरड़ी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी उन्हें जीत की बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।