मनोज शर्मा, चंडीगढ़। आज गांव कुरड़ी की ग्राम पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल सरपंच सरदार नाहर सिंह के नेतृत्व में सांसद मनीष तिवारी से उनके निवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने गांव में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।
सांसद मनीष तिवारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि गांव में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे स्थापित होने से चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी तथा गांव की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
इस अवसर पर सरपंच सरदार नाहर सिंह, हरनेक सिंह ढोल, पंचायत सदस्य छिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह (किंदा), रविंदर सिंह तथा फिजिकल हैंडीकैप्ट एसोसिएशन पंजाब के सरपरस्त हरमेश कुरड़ी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


