सीबीएसई 12वीं में 99.2% अंक हासिल करने वाली कृषा जैन को राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने किया सम्मानित
July 14th, 2026
| Post by :- Kuljit Hans Amritsar
| 25 Views
सीबीएसई 12वीं में 99.2% अंक हासिल करने वाली कृषा जैन को राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने किया सम्मानित
जंडियाला गुरु, 14जुलाई कुलजीत सिंह
शहर की होनहार छात्रा कृषा जैन, जो एस.ए. जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैनेजर श्री हेमर जैन (बंटी) की पुत्री हैं, ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।उनकी इस उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के सम्मान में पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने राजभवन में कृषा जैन को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कृषा की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सम्मान प्राप्त करने के बाद कृषा जैन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय को देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, समय का सही प्रबंधन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन ने इस उपलब्धि को संभव बनाया।कृषा जैन के सम्मान से परिवार, विद्यालय और पूरे शहर में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने उन्हें इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


