12 जुलाई को होगी सूबेदार, उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर की प्रारंभिक परीक्षा गरियाबंद में 715 अभ्यर्थी होंगे शामिल, दो परीक्षा केंद्र बनाए गए  परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें अभ्यर्थी, पहचान पत्र लाना अनिवार्य मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं आभूषण पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
July 11th, 2026 | Post by :- | 16 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर की प्रारंभिक परीक्षा रविवार, 12 जुलाई 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 12ः00 बजे तक आयोजित की गई है परीक्षा के लिए जिले में कुल 02 परीक्षा परीक्षा केन्द्र बनाया गया है जिसमें गरियाबंद जिले के कुल 715 परीक्षार्थी शामिल होंगे परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा भेड़िया को नोडल अधिकारी एवं सहायक अधीक्षक श्री विजय सिंह धु्रव को सहायक नोडल अधिकारी को बनाया गया है परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। परीक्षार्थियों को अपने प्रवेश पत्र के साथ स्वयं के पहचान के लिए वोटर आईडी, आधार कार्ड, ई-आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस की मूल प्रति साथ लाने के निर्देश दिये गये हैं मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा परीक्षा हाल में मोबाईल, केल्कुलेटर, डिजीटल घड़ी एवं कंपास या पाउच लाना वर्जित है परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र में दिये गये निर्देश का अध्ययन करें एवं दिये गये निर्देशों का पालन करें। परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है इसलिए परीक्षार्थी को प्रातः 9ः30 बजे तक पहुंचने के निर्देश दिए गए है अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आना होगा धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सामान्य से पहले रिपोर्ट करना होगा तथा उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही परीक्षा में प्रवेश की अनुमति होगी फुटवियर के रूप में चप्पलों का उपयोग करना होगा महिला अभ्यर्थियों को कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना वर्जित है परीक्षा में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या घड़ी, पर्स, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। परीक्षार्थी परीक्षा में केवल काले या नीले बॉल पांइट पेन लेकर ही आएं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।