पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के कैम्प कार्यालय पर विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित कार्यकर्ताओ एवं विधानसभा क्षेत्रो में तैयारी कर रहे नेताओ की संगठन बैठक से अक्सर शहर विधानसभा सीट से दावेदारी पेश करने वाले सपा नेता जिला महासचिव नफीस अंसारी कार्यक्रमों से दूरी बनाते नजर आ रहे है। इसको लेकर अब सियासत गरमा गई है। क्या वे समाजवादी पार्टी से किनारा करने वाले या सपा में कई दमदार मुस्लिम चेहरों से बचकर किसी दूसरे संगठन बसपा या कांग्रेस की बाह तलाश रहे है, इन अटकलों को लेकर फिलहाल अभी सपा नेता नफीस मौन धारणा में है। दरअसल सपा कैंप कार्यालय में जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा की अध्यक्षता व 127 विधानसभा अध्यक्ष इम्तियाज अली के संचालन में मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला, विधानसभा, ब्लॉक, जोन व सेक्टर कार्यकारिणियों की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष ने सभी विधानसभा अध्यक्षों को कमेटियों का शीघ्र पुनर्गठन कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए। बैठक में आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए अधिक से अधिक वोट बनवाने और वर्ष 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान बालक राम सागर, काशीराम सरोज, रूपराम कश्यप, दिव्या गंगवार, आरती महेंद्र, राजकुमार राजू समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
*महासचिव नफीस अहमद अंसारी की दूरी रही चर्चा में*
पार्टी की इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक से समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी की दूरी (अनुपस्थिति) जनपद के राजनीतिक गलियारों और कार्यकर्ताओं के बीच खासी चर्चा का विषय बनी रही। संगठन मजबूती और आगामी चुनावों की इतनी बड़ी रणनीति बैठक में जिले के मुख्य विंग के महासचिव का शामिल न होना अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी के रूप में देखा जा रहा है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


