✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़
गरियाबंद _नगर पंचायत देवभोग में कोटवार एसोसिएशन के बैनर तले क्षेत्र के कोटवारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के नाम देवभोग तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की गई धरना प्रदर्शन में 53 पंचायतों के कोटवार शामिल हुए इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से कोटवार अपनी मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष रख रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है कोटवार संघ ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि कोटवारों को नियमित करते हुए राजस्व विभाग में संविलियन किया जाए। साथ ही परिश्रमिक में वृद्धि कर न्यूनतम 15 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया जाए संघ ने कोटवारों की नियुक्ति में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने तथा कोटवार परिवार के सदस्यों को नियुक्ति में प्राथमिकता देने की भी मांग की इसके अलावा झूठे आरोपों के आधार पर बिना सही तथ्यों की जांच किए कोटवारों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग उठाई गई धरना प्रदर्शन के दौरान कोटवारों ने कहा कि उनसे अनावश्यक बेगारी न लेने संबंधी शासन के आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा नगर पालिका निगम में कोटवारों की नियुक्ति पर लगाए गए प्रतिबंध को तत्काल हटाया जाए संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


