अमलीपदर में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ भव्य स्वागत छात्राओं नें शिक्षाप्रद विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम दी प्रस्तुति
July 6th, 2026 | Post by :- | 18 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

अमलीपदर _स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के दिशा-निर्देश के तहत पुरे प्रदेश भर में प्रवेशोत्सव का दौर चल रहा है!इसी तारतम्य में 6 जुलाई को मैनपुर विकासखण्ड के अन्तर्गत आने वाले संकुल केन्द्र अमलीपदर में भी संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया!इस मौके पर उपस्थित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया गया!तथा साथ में पुस्तक वितरण कर बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया!कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा शिक्षाप्रद प्रेरणादायक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई!कार्यक्रम में आमंत्रित क्षेत्रभर के जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा समिति के पदाधिकारीगण उपस्थिति रहे!कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत गरियाबंद के सदस्य लोकेश्वरी नेताम,जनपद सदस्य मैनपुर के सभापति निर्भय सिंह ठाकुर, अमलीपदर के सरपंच हेमो बाई नागेश,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बोधन नायक,एवं हलमन ध्रुवा सरपंच मुडा़गांव ने गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ जीवन जीने की कला पर दक्ष होने विशेष जोर दिया!इस मौके पर मैनपुर के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डी.एन.बघेल ने भी कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए शाला संचालन में नियमित उपस्थिति के साथ शिक्षा में गुणवत्ता लानें हेतु विशेष जोर दिया!कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेवन लाल दूबे,हरि महंती,मुकेश साहू,नवीन मांझी प्यारेलाल दूबे, खुद्देश्वर यादव,उग्रसेन बघेल,अमर लाल यादव,लक्ष्मण यादव,पुनीत साहू,दुरुप सिंह ओंटी,संकुल प्राचार्य शेष नारायण कश्यप,वरुण चक्रधारी,देवशरण साहु,संकुल समन्वयक राजेश राव सिन्दे,तीरथ श्रीवास,दिलीप सिन्हा उमेश श्रीवास,प्रेम चक्रधारी,वीरसिंह प्रधान,धनसिंह मरकाम,नरेंद्र यादव,शंभू प्रसाद मिश्रा,एम.आर. विभारे,भारती ठाकुर,शिक्षिका पूनम साहू,स्वाती वाघे,रेणु ठाकुर, सहित नवप्रवेशी बच्चों के साथ साथ पालक सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे!

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।