गजसिंहपुर,(यश कुमार)। शहीद रामेश्वर लाल की पुण्य स्मृति में राजपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक कन्या पाठशाला में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राजपुरा ग्राम पंचायत के सभी गांवों तथा निकटवर्ती गांवों के सहयोग से आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 51 यूनिट रक्त संग्रहित कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। रक्त संग्रहण का कार्य स्वास्तिक ब्लड बैंक की टीम द्वारा डॉ. ओ.पी. शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। तकनीकी स्टाफ में संदीप, बलविंद्र, शिवानी, कर्मवीर कौर एवं सतवीर सिंह शामिल रहे। शिविर में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों ने भी उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर को सफल बनाने में शहीद परिवार, ग्राम पंचायत के सभी गांवों के ग्रामीणों, निकटवर्ती गांवों के सहयोगियों तथा मित्रगण का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने रक्तदाताओं एवं उपस्थित लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की। स्वास्तिक ब्लड बैंक की टीम ने राजपुरा एवं आसपास के गांवों के लोगों की सेवा भावना की सराहना की। टीम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान को लेकर इस तरह की जागरूकता सराहनीय है शिविर में पूर्व सरपंच नाथूराम तरड़, सीताराम पारीक, बंसीधर शर्मा, पूर्व सरपंच नाथूराम सहारण, पूर्व प्रधान एवं वृक्षारोपण प्रभारी कालूराम सहित समस्त टीम का विशेष सहयोग रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मानव सेवा की भावना को मजबूत करने तथा सामाजिक एकजुटता को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शहीद रामेश्वर लाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने उनके बलिदान को याद किया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


