*भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव ने भाजपा कार्यकर्ता अवी भसीन के निवास पर की शिष्टाचार भेंट*
June 28th, 2026 | Post by :- | 16 Views

मनोज शर्मा,चंडीगढ़: भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य, पूर्व सांसद एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. सुधा यादव ने आज भाजपा कार्यकर्ता अवी भसीन के निवास पर शिष्टाचार भेंट की। उनके आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं परिवारजनों से स्नेहपूर्ण संवाद किया।

इस अवसर पर भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. सुधा यादव एवं मल्होत्रा ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुधा यादव ने शक्ति देव शाल्ली से संगठन की कार्यप्रणाली एवं कार्यपद्धति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा,चंडीगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सोनम वर्मा से भी भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा महिला मोर्चा की कार्ययोजना को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर रविंद्र मलिक, सूचा सिंह, मोहन वर्मा एवं रजनीकांत मुखर्जी भी उपस्थित रहे।
अंत में अवी भसीन ने डॉ. सुधा यादव जी का अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद उनके निवास पर पधारने, स्नेहपूर्ण आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. सुधा यादव जी का स्नेहपूर्ण आगमन एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।