11.54 ग्राम हेरोइन (स्मैक) का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
June 16th, 2026 | Post by :- | 18 Views
11.54 ग्राम हेरोइन (स्मैक) का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

यमुनानगर,  lokhit Express:थाना सदर यमुनानगर की टीम ने 8 फरवरी को पकड़ी 11.54 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के मुख्य सप्लायर को किया गिरफ्तारl
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशानुसार जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सदर यमुनानगर की टीम ने 8 फरवरी को पकड़ी 11.54 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना प्रबंधक कमलजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर गांव बाग का माजरा के पास आरोपी गांव रायपुर निवासी बिलाल पुत्र मोहम्मद हसन को 11.54 ग्राम हेरोइन (स्मैक) सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह यह नशीले पदार्थ सहारनपुर के गांव दूमझेडा निवासी इरशाद उर्फ सादा हाजी पुत्र वाहिद से खरीदा था। टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी इरशाद को भी गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।