Lokhit Express, Yamunanagar,(22/05/26) : 23 -24 मई को डीपीएस विधालय भम्भौली में आयोजित होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर – भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा
भाजपा प्रदेशस्तरीय पदाधिकारी देगें चयनित भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण – जिला पर्यवेक्षक प्रमोद कोशिक
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार आगामी 23-24 मई को डीपीएस विद्यालय भम्भौली में भाजपा जिला यमुनानगर का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा । आज इस प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर संबंधित व्यवस्था प्रमुखों की बैठक का आयोजन डीपीएस भम्भौली में किया गया ।भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि भाजपा का जिला स्तरीय यह प्रशिक्षण शिविर 23 मई को सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होकर 24 मई शाम 5:00 बजे तक चलेगा, जिसमें रात्रि प्रवास भी प्रशिक्षण शिविर में रहेगा ,बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश स्तरीय 14 पदाधिकारी आकर भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जमीनी स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त, अनुशासित और कुशल बनाना है।भाजपा जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के जिला पर्यवेक्षक वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद कौशिक ने बैठक में जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के लिए जिन भाजपा पदाधिकारीगण की ड्यूटियां लगाई गई है उनसे विस्तार से विचार विमर्श करते हुए कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में निपुणता, कार्य कुशलता और आत्मविश्वास बढ़ता है व जिम्मेदार राजनीतिक कार्यकर्ताओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला पर्यवेक्षक प्रमोद कौशिक ने बताया कि इस प्रशिक्षण से भाजपा कार्यकर्ता संगठन के साथ-साथ देश व राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंग। प्रशिक्षण शिविर में जिला यमुनानगर के चयनित भाजपा पदाधिकारी प्रशिक्षण लेंगे और प्रदेश भाजपा संगठन से प्रदेश स्तरीय 14 पदाधिकारी आकर उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। वर्ग प्रभारी पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने कहा कि डीपीएस विधालय भम्भौली में भाजपा प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
इस दौरान पूर्व विधायक ईश्वर पलाका,जिला पर्यवेक्षक प्रमोद कौशिक,जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, जिला महामंत्री नरेंद्र राणा, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, जिला आईटी प्रमुख शुभम दत्ताविनीत कौर, विरेंद्र मुंझाल, राजकुमार,पवन गोयल, रणधीर राणा, राजिंदर सरपंच, सुरेंद्र शर्मा, सुंदर लाल, कीमतपाल चोपड़ा, जोनी राणा,अशोक कुमार सहित बहुत से भाजपा पदाधिकारी साथ रहे




