नगर निगम चुनावों में भाजपा की जीत पर भाजपा जिला कार्यालय में मनाया गया विजय उत्सव
May 14th, 2026 | Post by :- | 1 Views

भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर जनता ने फिर जताया विश्वास : राजेश सपरा

Lokhit Express ,जगाधरी ( तरुण शर्मा )13 मई। पंचकूला सहित प्रदेश के विभिन्न नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल, जगाधरी में भाजपा संगठन जिला यमुनानगर द्वारा विजय उत्सव एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा ढोल की थाप पर नृत्य कर खुशी व्यक्त की।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि पंचकूला सहित अन्य नगर निगम चुनावों में मिली यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के नेतृत्व में चलाई जा रही जनहितकारी नीतियों, विकास कार्यों तथा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने एक बार फिर भाजपा की विकासवादी सोच और पारदर्शी कार्यशैली पर अपना विश्वास जताया है।

ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान एवं पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की लहर लगातार मजबूत हो रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सर्वसमाज के हित में कार्य कर रहे हैं और आमजन भाजपा सरकार की नीतियों से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों में भाजपा की जीत से प्रदेश में “ट्रिपल इंजन सरकार” और अधिक मजबूत हुई है तथा भाजपा सदैव विकास की राजनीति करती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि संगठनात्मक बैठक में “मन की बात” कार्यक्रम को सुनने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने तथा विकास कार्यों को गति देने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” और भाजपा के समर्थन में लगाए गए नारों के साथ हुआ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद कौशिक, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति जौहर, जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह नम्बरदार, जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, जिला सोशल मीडिया प्रमुख विपिन साहनी, जिला आईटी प्रमुख शुभम दत्ता, जिला आईटी सह प्रमुख पीयूष गोगियान, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विद्यार्थी, सविता काम्बोज, प्रभा सागर, विभा गुप्ता, विनीत कौर, सतीश चौधरी, सुंदर लाल, बलराम सैनी, अभिषेक अरोड़ा, दीपक शर्मा, जगदीश बब्बर, रणधीर राणा, विक्रम हड़तान, अमरजीत सिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।