जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । गांव,गरीब एवं किसान के उत्थान के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने के लिए संकल्पित भाव से कार्य कर रही है। इसी क्रम में ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत बुधवार को उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा ने दूदू विधानसभा क्षेत्र के बोराज में रात्रि चौपाल में सहभागिता कर ग्रामीणजनों से आत्मीय संवाद किया,ग्राम—2026 की जानकारी दी और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बंध में चर्चा की।
उन्होंने ग्रामीणों को की शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, पेयजल, सड़क, बिजली एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। साथ ही,आमजन की समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना।
डॉ. प्रेम चन्द बैरवा ने कहा कि अन्त्योदय की भावना ही सुशासन का मूल आधार है। प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि विकास का लाभ प्रदेश के प्रत्येक गांव, ढाणी एवं कस्बे तक पहुंचे तथा हर पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ प्राप्त हो। रात्रि चौपाल में श्री राजेश गुर्जर,श्री ओमाशंकर कुमावत,श्री सुरेंद्र मीणा,श्री जितेंद्र कुमावत,श्री रामेश्वर कड़वा,श्री चेतराम कुमावत,श्री बिरदीचंद अहलावत,श्री राजनारायण शर्मा,श्री भूपेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


