मुख्य खबरें हरियाणा

पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी : निश्चल चौधरी

भाजयुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में युवा मोर्चा की टीम लगातार प्रचार में सक्रिय

Lokhit Express Yamunanagar, (तरुण शर्मा) 07/05/26 : पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरी मजबूती के साथ चुनाव प्रचार में जुटा हुआ है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा संगठन द्वारा उन्हें पंचकूला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 1 का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा जिला यमुनानगर की टीम पंचकूला में लगातार सक्रिय रहकर दिन-रात चुनाव प्रचार में जुटी हुई है।

निश्चल चौधरी ने बताया कि युवा कार्यकर्ताओं की टोली सुबह-शाम घर-घर जाकर भाजपा के मेयर प्रत्याशी शाम लाल बंसल तथा वार्ड नंबर 1 से पार्षद प्रत्याशी परमजीत कौर के पक्ष में प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान आमजनता का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद भाजपा को मिल रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 1 में लगातार बूथ स्तर की संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जा रही हैं और हर बूथ पर कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। निश्चल चौधरी ने दावा किया कि भाजपा प्रत्याशी परमजीत कौर की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य कर रहे हैं।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा को मिली सफलता का सकारात्मक प्रभाव पंचकूला नगर निगम चुनाव में भी देखने को मिल रहा है तथा आमजन भाजपा की जनहितकारी नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ संगठनात्मक कार्य कर रहे हैं। निश्चल चौधरी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे लगातार जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद बनाए रखते हैं और कठिन परिस्थितियों में भी शांत एवं संयमित व्यवहार के साथ कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नई तकनीक, डिजिटल व्यवस्था और आधुनिक प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अपनाने में अग्रणी हैं, जो उन्हें आधुनिक सोच वाला जननेता बनाती है।

इस अवसर पर भाजयुमो जिला महामंत्री दीपक शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमित देवधर, मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी, मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा, पार्षद जयंत स्वामी, पार्षद भानू राणा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पंकज चुघ, कुणाल भारद्वाज, भाजपा नेता रिंकू धीमान, कमल कोचर, हितेश चौधरी, पार्षद अंकित गोयल, अमित गोयल, रमेश कुमार तथा भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tarun Sharma Senior Journalist Haryana.