Lokhit Express Jagadhri, 29/04/26 : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में जगधारी बस स्टैंड के नजदीक इंदिरा मार्केट के सामने नंद लाल ग्राउंड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 26 अप्रैल 2026 को भव्य रूप से हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा पंडाल भक्ति रस में सराबोर हो गया।परम पूजनीय गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री कालिंदी भारती जी ने प्रथम दिवस पर श्रीमद् भागवत कथा के महत्व को विस्तार से बताते हुए कहा कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्ग है। उन्होंने कहा कि यह कथा मनुष्य के भीतर छिपे अज्ञान को दूर कर भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संचार करती है। कथा श्रवण से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और वह ईश्वर के प्रति समर्पण भाव को अनुभव करता है। साध्वी जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा के माध्यम से अपने जीवन को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाने का संदेश दिया।प्रथम दिवस के मुख्य यजमान के रूप में निम्न श्रद्धालुओं द्वारा पूजन संपन्न कराया गया—श्री सुरेश गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी,श्री वरुण व उनकी धर्मपत्नी।ज्योति प्रज्वलन की रसम को श्री राजिन्दर धीमान, डॉ जतिंदर शर्मा, तरुण जी, प्रियांक शर्मा पार्षद , जयंत स्वामी पार्षद , एडवोकेट ने निभाया ।सायंकालीन भव्य आरती में भी अनेक श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। आरती करवाने वाले श्रद्धालुओं के नाम इस प्रकार हैं नानक चंद हकीम व अनय गणमान्य सजनों द्वारा की गई ।कथा के दौरान प्रतिदिन विशाल लंगर का भी आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन कथा का लाभ उठाने का आह्वान किया है।
⸻





