- Homepage
- Uncategorized
- वार्ड 05 से कांग्रेस प्रत्याशी बीजेपी में शामिल
वार्ड 05 से कांग्रेस प्रत्याशी बीजेपी में शामिल
अंबाला:अशोक शर्मा
सारी उम्र जिस पार्टी को अपना सब कुछ माना और कभी कोई इच्छा जाहिर नहीं की, आज उसी कांग्रेस पार्टी ने पीठ में छुरा मार दिया। कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह पर पार्षद का नामांकन वापस लेने और एक आज़ाद उम्मीदवार को समर्थन देने का दबाव देने के आरोप लगाते हुए कांग्रेस के वफादार सिपाही ने पार्टी को छोड़ दिया।
ऐसे में पूर्व मंत्री असीम गोयल के निवास पर पहुंच कांग्रेस के वार्ड 5 से प्रत्याशी व उनके पिता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वर्शी उप्पल ने अपने साथियों के साथ भाजपा ज्वाईन की और वार्ड 5 से भाजपा प्रत्याशी राजेश मेहता के पक्ष में वोट डलवाने का विश्वास दिलाया।
कांग्रेस के वार्ड नंबर 5 से उम्मीदवार अमन उप्पल ने कहा कि सालों से वह कांग्रेस के लिए काम कर रहे है और आज विधायक निर्मल सिंह ने कोठी पर बुलाकर आजाद उम्मीदवार के पक्ष में नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि विधायक महोदय रविंद्र गुप्ता के पक्ष में थे तो उम्मीदवार पहले ही उन्हें ही बना देते। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई उम्मीदवार नही था और न ही इस वार्ड से कोई चुनाव लड़ने के लिए तैयार था। हमें जबरन टिकट दिया गया था।
पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि यह केवल कांग्रेस के प्रत्याशी ने भाजपा को ज्वाईन नही किया, बल्कि कांग्रेस के एक पुरे परिवार ने अपने समर्थकों के साथ जवाइन किया है। इसकी ज्वाइनिंग के बाद वार्ड नंबर 5 में एक तरफ माहौल् बन गया है। इनकी ज्वाईनिंग का फायदा हमें पूरे अंबाला में मिलेगा।
भाजपा के जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने कहा कि कांग्रेस की बौखलाहट साफ देखी जा सकती है और भाजपा के विजय के रथ को देखते हुए वह अपना ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को दबाने में लगे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने एक वार्ड में अपनी टिकट का बदलाव किया तो वही आज आजाद प्रत्याशी के समर्थन में अपने उतरे हुए उम्मीदवार को नामांकन वापस लेते हुए आजाद को समर्थन देने का दबाव बनाया। मनदीप राणा ने कहा कि कांग्रेस को समझ आ गया है कि अंबाला में सारा माहौल भाजपा के पक्ष में है।





