राजस्थान

भाजपाध्यक्ष नितिन नवीन का जयपुर आगमन,अंबेडकर सर्किल पर भव्य स्वागत

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । नितिन नवीन के पहली बार जयपुर आगमन पर सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में विधायक गोपाल शर्मा के नेतृत्व में अंबेडकर सर्किल पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गदा भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने जेसीबी, बुलडोजर, हाथी, ऊंट और घोड़ों पर सवार होकर पुष्पवर्षा की। ढोल-चंग, कच्ची घोड़ी नृत्य और लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल उत्साहपूर्ण बन गया। प्रसिद्ध गायक मोहन बालोदिया की लाइव प्रस्तुति ने कार्यक्रम में ऊर्जा भर दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, शहीद परिवारों के सदस्य और पूर्व सैनिक भी मौजूद रहे। वैदिक विद्वानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु के लिए हवन-यज्ञ किया। विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह आगमन संगठन के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है तथा इससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। स्वागत को लेकर पूरे क्षेत्र को भगवा पताकाओं, रंगोली, स्वागत द्वार और बैनरों से सजाया गया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *