राजस्थान

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में मन की बात कार्यक्रम को सुना

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के ‘133वें संस्करण’ में देशवासियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में मन की बात के इस कार्यक्रम को सुना।प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन में सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम, पवन ऊर्जा, रेगिस्तानी इलाकों में गोडावण संरक्षण, बीटिंग रिट्रीट के म्यूजिक की वेव्स ओटीटी पर उपलब्धता, कच्छ के रण में फ्लेमिंगो बर्ड, उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में गज मित्र, छत्तीसगढ़ में काले हिरण, बैम्बू सेक्टर में नॉर्थ-ईस्ट की सफलता, नेशनल आर्काइव्स ऑफ इंडिया के अभिलेख पटल, यूरोपीय गर्ल्स मैथमेटिकल ओलंपियाड में देश की बेटियों के बेहतरीन प्रदर्शन, डिजिटल जनगणना अभियान, देश के विभिन्न राज्यों में बन रही चीज़, गुरुदेव टैगोर की जन्म जयंती का उल्लेख किया। उन्होंने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में आ रहे सकारात्मक बदलावों और देश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हैं। इससे आमजन भी विकसित भारत की यात्रा में सहभागिता के लिए प्रेरित होते हैं। इस दौरान सांसद मदन राठौड़ सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *