भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में शनिवार को 23वां कैंसर सर्वाइवर्स डे हुआ आयोजित
April 26th, 2026 | Post by :- | 2 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में शनिवार को 23वां कैंसर सर्वाइवर्स डे आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सी. पी. राधाकृष्णन ने कैंसर विजेताओं को “सच्चा योद्धा” बताते हुए तंबाकू और नशे से दूर रहने व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच से कैंसर पर विजय संभव है। कार्यक्रम में हरिभाऊ किसानराव बागड़े और गजेंद्र सिंह खींवसर भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने “कैंसर मुक्त राजस्थान” की दिशा में सामूहिक प्रयासों की बात कही, वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं और मोबाइल कैंसर जांच योजनाओं की सराहना की।
समारोह में कैंसर सर्वाइवर्स को सम्मानित किया गया और जागरूकता का संदेश दिया गया कि समय पर पहचान और सही इलाज से कैंसर को हराया जा सकता है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।