छत्तीसगढ़

साहेबिनकछार में जन समस्या शिविर आयोजित कि गई 

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत दूरस्थ वनांचल एवं आदिवासी बाहूल्य क्षेत्र में बसे ग्राम साहेबिनकछार जहॉ कभी शासकीय अमले बहुत ही कम जा पाते थे उसका प्रमुख कारण यह था कि यह गॉव अति संवेदनशील क्षेत्र हुआ करता था केंद्र शासन के पहल पर पूरे देश में 31 मार्च 2026 को नक्सल मुक्त होने के उपरांत आज जिले के कलेक्टर श्री बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर, सीतानदी-उदंती टाईगर रिजर्व के उप निदेशक श्री वरूण जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी, जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में आसपास के ग्रामीणों की मांग एवं समस्याओं के निराकरण के लिए पहुॅचे इस दौरान ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को अपने बीच पाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया उल्लेखनीय है कि केन्द्रिय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने पूरे देश से 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त करने की घोषणा की थी कई वर्षों से साहेबिनकछार जैसे प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों के मूलभूत विकास के लिए कई वर्षों के उपरांत आज एक साथ जिले के प्रशासनिक अमला गांव पहुंचा इस दौरान सभी विभाग द्वारा स्टॉल लगाएं गए थे। जिसका अवलोकन जनप्रतिनिधियों ने किया स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य जॉच कर उन्हें लाभान्वित किया गया इसी तरह महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, कृषि, मत्स्य, उद्यानिकी, पंचायत, खाद्य, राजस्व, क्रेडा, परिवहन, विद्युत, पुलिस सहित अन्य विभागों ने स्टॉल लगाये थे जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि केंद्र शासन के दृढ़ संकल्प के कारण पूरे देश में नक्सल मुक्त हो चुका है इसी कड़ी में गरियाबंद जिला भी शामिल है उन्होंने कहा कि अब हर आदमी निःसंकोच होकर जिले के दूरस्थ अंचल तक पहुॅच सकता है। अब हर गॉव का विकास होगा। इसके लिए शासन-प्रशासन, जनप्रतिनिधि सहित आम नागरिकों का सहयोग जरूरी है जिला पंचायत सदस्य श्री संजय नेताम ने कहा कि बम्हनीझोला से कोदोमाली तक लगभग 21 किलोमीटर की दूरी को पूर्व में पक्की सड़क निर्माण हेतु स्वीकृति मिल चुकी है, जिसे शीघ्र पूरा करना चाहिए साथ ही क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम में विद्युतिकरण और साहेबिनकछार में स्थापित मोबाइल टॉवर को शीघ्र शुरू करें ताकि लोग संचार सुविधाओं से जुड़ सकें शासन की जो भी योजनाएं हैं, उनका वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे आमजनों द्वारा जो आवेदन प्रस्तुत किए जा रहे हैं उनका समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण होना अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम ने भी संबोधित किया कलेक्टर श्री बीएस उइके ने कहा कि यह अत्यंत ही हर्ष की बात है कि यह क्षेत्र कुछ समय पूर्व अति संवेदनशील क्षेत्र में आता था परन्तु अब यह सामान्य क्षेत्र हो गया है उन्होंने ग्रामीणों को शिविर में निःसंकोच होकर अपनी मांग एवं समस्याओं के बारे में अधिकारियों को बताने का आग्रह किया इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि अपने बच्चों को आंगनबाड़ी एवं स्कूल जरूर भेजे इस क्षेत्र में कुपोषण का प्रतिशत अधिक है गर्भवती माताएं को अच्छे तरीके खानपान करें तभी उनका खून बढ़ेगा और स्वास्थ्य बच्चे का जन्म होगा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों को इस क्षेत्र के ग्रामों का नियमित रूप से भ्रमण कर मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए कलेक्टर ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र में और बेहतर सुविधाएं लाने के लिए शासन द्वारा नई 108 गाड़ियॉ उपलब्ध कराई गई है जिसमें त्वरित रूप से मरीजों को ले जाकर उपचार किया जा सकेगा। उन्होंने ग्रामीणों को महतारी वंदन योजना एवं राशन कार्ड का ई-केवाईसी कराने को कहा इस क्षेत्र में सड़क उन्नयन कार्य, बिजली, पुल-पुलिया सहित अन्य निर्माण कार्य भी किया जाएगा पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर ने ग्रामीणों से कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाएं प्रत्येक व्यक्ति का जान अनमोल है। नशे का सेवन कर कभी भी वाहन न चलाएं साथ ही 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को वाहन चलाने न दे इस दौरान डीएसपी सुश्री लितेश सिंह ने कहा कि आजकल लोग मोबाईल के माध्यम से ऑनलाईन ठगी के जाल में फंस रहे है किसी को अपना पासवर्ड न बताएं किसी के कहने पर पैसा दोगुना करने के लालच में न आएं। पुलिस आप लोगों के सहयोग के लिए है इस तरह की फ्रॉड होने पर 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकते है उन्होंने बताया कि पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा 10 अप्रैल को शोभा थाना में लर्निंग लाईसेंस बनाने के लिए शिविर लगाया जाएगा जिन लोगों के लाईसेंस नहीं बने है वे शिविर में आकर अपना लाईसेंस बना सकते है जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से कुल 184 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 65 आवेदनों का मौंके पर निराकृत किया गया शेष आवेदनों के निराकरण के लिए समय-सीमा तय कर संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई शिविर में जनप्रतिनिधियों ने महिला एवं बाल विकास द्वारा 02 महिलाओं की गोद भराई, 02 महिलाओं का अन्न प्रासन्न और समाज कल्याण विभाग द्वारा 02 हितग्राहियों को ट्राई सायकल, एक हितग्राही को व्हील चेयर एवं 11 हिताग्राहियों को छड़ी वितरित किया गया इस दौरान मैनपुर के जनपद अध्यक्ष श्रीमती मोहना नेताम, उपाध्यक्ष नंदकुमारी राजपुत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे ।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *