होशियारपुर में भगवान महावीर स्वामी जी के 2624 जन्म दिवस के उपलक्ष्य में अहिंसा यात्रा का आयोजन किया गया।
- होशियारपुर में भगवान महावीर स्वामी जी के 2624 जन्म दिवस के उपलक्ष्य में अहिंसा यात्रा का आयोजन किया गया।
जंडियाला गुरु कुलजीत सिंह
श्री आत्मानंद जैन सभा (रजि) होशियारपुर प्रधान राकेश जैन बिल्लू द्वारा 24 वे तीर्थंकर श्रमण भगवान महावीर स्वामी जी के 2624 वे जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर अहिंसा यात्रा का आयोजन किया गया जो की शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई श्री वासुपूज्य जैन स्वर्ण मंदिर जी में संपन्न हुई। अहिंसा यात्रा में सैंकड़ों भक्तो ने सम्मिलित हो कर लाभ प्राप्त किया। आज “नी मैं नचना प्रभु दे दरबार अज मैनू नच लेन दे ” भजन पर सभी भक्तो ने झूम कर अपनी हाजरी लगवाई। यात्रा में एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल के बच्चो द्वारा झांकियां एवं स्लोगन द्वारा जन जन तक प्रभु महावीर की शिक्षाएं पहुंचाई गई।अहिंसा यात्रा के उपरांत साधर्मिक वात्सल्य का प्रबंध शीतला मंदिर हाल में किया गया। भोजन वितरण का कार्य श्री पार्श्वनाथ जैन युवक मंडल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर होशियारपुर नगर के डीसी महोदया आशिका जैन, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक ब्रह्मशंकर जिंपा,कांग्रेस नेता सुंदरशाम अरोड़ा, मेयर सुरिंदर कुमार छिंदा, भाजपा नेता श्री तीक्ष्ण सूद जी, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा,प्रेम बजाज,यशु जैन,ब्राह्मण सभा से एस एस जैन सभा एवं दादी कोठी प्रबंधक कमेटी से अनिल जैन गोगी, रविकांत जैन,कुमार जैन,श्री महावीर जैन सभा से प्रधान सुदर्शन जैन,श्री अनिल जैन, नरेंद्र जैन,रमेश जैन,गोविंद गोपाल जैन,जैन युवा मंडल के प्रधान वरुण जैन,ख़ेमन जैन एवं श्री आत्मानंद जैन सभा के सरप्रस्त अजीत जैन, प्रधान राकेश जैन बिल्लू ,उपप्रधान बॉबी जैन,महामंत्री आदित्य जैन,मंत्री नवीन जैन,कोषाध्यक्ष अरुण जैन(रिंकू)जैन, सह कोषाध्यक्ष हरीश जैन,जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन,मंत्री मनिक जैन,कोषाध्यक्ष साहिल जैन ,राकेश जैन(पप्पी), प्रदीप जैन,लतेश जैन,रिंकू जैन,विपुल जैन,अमन जैन,विक्रम जैन,दीपक जैन,आकाश जैन,रवि जैन,गौतम जैन, स्वर्ण जैन,नवनीत जैन,श्री पार्श्वनाथ जैन युवक मंडल के प्रधान विश्व जैन,अनुभव जैन,हितेश जैन, महिला मंडल के सरपरस्त वीना जैन,रचना जैन, प्रेरणा मंडल से ऋचा जैन,आशिमा जैन, करिश्मा जैन,श्वेता जैन,नीतू जैन,ज्योति जैन,प्रवेश जैन,आशु जैन,संगीता जैन,दृष्टि जैन,मोनिका जैन,मधु जैन एवं बहुत से श्रद्धालुओं ने भाग लिया





