छत्तीसगढ़

गरियाबंद स्काउट गाइड द्वारा प्याऊ घर का संचालन

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद व जिला आयुक जगजीत सिंह धीर के निर्देशानुसार, जिला सचिव रोमन लाल साहू के मार्गदर्शन एवं डी ओ सी स्काउट आशीष साहू व डी ओ सी गाइड सीमा साहू के नेतृत्व में जिला गरियाबंद अंतर्गत बस स्टैंड गरियाबंद में नेशनल बुक डिपो गरियाबंद के अशफाक मेमन जी के सहयोग से राम नवमी के शुभ अवसर से प्याऊ घर का शुभारंभ नगर पालिका गरियाबंद के अध्यक्ष श्री रिखी राम यादव जी, जिला पंचायत सभापति नंदनी ओंकार साहू एवं उपाध्यक्ष नगर पालिका आशिफ मेमन की उपस्थिति में किया गया। शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत सभापति नंदनी ओंकार साहू, नगर पालिका गरियाबंद अध्यक्ष रिखी राम यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आशिफ मेमन, सभापति विष्णु मारकाम, उपथाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद के ध्रुव जी, सेजेस अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य दीपक बौद्ध, विकासखंड प्रभारी धर्मेंद्र ठाकुर, लुकेश्वर प्रधान, शिवसिंह कंवर, गोविंद किशोर सिन्हा, धर्मेंद्र मार्टल, किरन नन्द एवं कन्या हॉयर सेकेंडरी स्कूल गरियाबंद की गाइड सरस्वरी शिशु मंदिर के स्काउट एवं सेजेस विद्यालय के स्काउट गाइड उपस्थित रहे। नगर पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष श्री रिखी राम यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल है तो कल है। इस भीषण गर्मी में प्याऊ घर का शुभारंभ स्काउट गाइड ईकाई का यह पुनीत व सराहनीय कार्य है, एवं जिला पंचायत सभापति नंदनी ओंकार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट गाइड के विद्यार्थी सतत् सेवा कार्य से समाज में एक संदेश देकर अपने माता -पिता,घर परिवार व स्कूल का नाम रोशन करते रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *