उत्तर प्रदेश चंडीगढ पंजाब मुख्य खबरें राजस्थान हरियाणा हिमाचल प्रदेश

एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गत दिनों पकड़ी 100 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के मुख्य सप्लायर को किया गिरफ्तार

Lokhit Express,  Yamunanagar : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशानुसार जिला पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार लगातार जारी है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गत दिनों पकड़ी 100 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के मुख्य सप्लायर को किया गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर गत दिनों कलानौर बॉर्डर से इंदिरा आवास कॉलोनी जगाधरी निवासी बलविंदर सिंह को 100 ग्राम हेरोइन (स्मैक) सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ पर आरोपी बलविंदर सिंह ने बताया कि वह यह हेरोइन (स्मैक) सहारनपुर के गांव दुमझेड़ा निवासी सुरिंदर उर्फ सुसी पुत्र बीर सिंह से लेकर आया था। टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए सुरिंदर कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tarun Sharma Senior Journalist Haryana.