उत्तर प्रदेश चंडीगढ छत्तीसगढ़ पंजाब मुख्य खबरें राजस्थान हरियाणा हिमाचल प्रदेश

एनएसएस छात्रों को ट्रैफिक नियमों के प्रति किया गया जागरूक

Lokhit Express, Yamunanagar: पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। पुलिस समय-समय पर स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दे रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुशलपाल ने पॉलिटेक्निकल कॉलेज दामला में आयोजित कार्यक्रम में एनएसएस के विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्रों को बताया कि सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सभी को सावधानीपूर्वक वाहन चलाना चाहिए।

उप निरीक्षक कुशलपाल ने विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीड से बचने और नशे की हालत में वाहन न चलाने के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया। उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह दुर्घटना के समय सिर को गंभीर चोट से बचाता है। इसी तरह कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं भी ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। साथ ही यह भी कहा कि मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाना बेहद खतरनाक है कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी ट्रैफिक नियमों से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका थाना प्रभारी ने विस्तार से जवाब दिया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। प्रिंसिपल ने पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने का संकल्प भी दिलाया गया। पुलिस विभाग ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही, ताकि समाज में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tarun Sharma Senior Journalist Haryana.