जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित किशोर शर्मा RPS ने बताया दिनांक 01.03.2026 को परिवादी श्री जितेन्द्र कुमार ने एक रिपोर्ट दर्ज करवायी कि मैं दिनांक 28.02.2026 को सुबह 10.00 बजे जनपथ, श्याम नगर मे मकान पर काम करने आया था, जहाँ से मेरी मोटरसाईकिल नम्बर RJ60-SB-1100 को अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गए। आदि पर प्रकरण संख्या 96/2026 धारा 303(2) बीएनएस मे दर्ज किया गया। जयपुर शहर में वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने एवं वाहन चोरो के विरूध्द कार्यवाही करने के लिए श्री सुनिल प्रसाद शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला के निकट सुपरविजन में श्री दलबीरसिंह पु.नि थानाधिकारी पुलिस थाना श्यामनगर के निर्देशन में थी रामनरेश हैड कानि., राकेश खारोल कानि. 9625, श्कीरी नवीन कानि. 3416 टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा आसूचना एवं तकनीकी आधार पर आरोपी युवराज शर्मा को गिरफ्तार कर मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी से अन्य वारदातो के संबंध में पूछताछ जारी है।





