लोकहित एक्सप्रेस, ( यमुनानगर ) 26/02/26 : पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में उन्होंने हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी और उन्होंने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव छछरौली के हजारों निवासियों की समस्या का जिक्र किया था कि वहां पर पुरानी आबादी वाली जमीन पर प्रदेश सरकार की जमीन को दिखाया गया है जिसकी वजह से वहां के निवासियों को बहुत दिक्कत पपरेशानी आ रही है जिस पर आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा सदन में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के छछरौली निवासियों के लिए बहुत बड़ी राहत की घोषणा की है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने उनके समक्ष इस गंभीर विषय पर चर्चा कर छछरौली के हजारों निवासियों को राहत देने के लिए बात की थी।जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के छछरौली के हजारों नागरिकों के खसरा नम्बरों का हक वर्ष 1887 से प्रदेश सरकार के पास रहा है लेकिन पीढ़ियों से यहां पर सैकड़ों परिवारों के हजारों नागरिक पुरानी आबादी क्षेत्र में रह रहे थे जिसे गैरमुमकिन आबादी इलाका दिखाया गया है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा विधानसभा में कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर द्वारा यह विषय उनको बताए जाने पर आज हरियाणा सरकार ने वहां के मूल निवासियों को वहां का मालिकाना हक देने का महत्वपूर्ण फैसला किया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार हरियाणा राज्य को अग्रणीय पथ पर लेकर जा रहे हैं , जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के छछरौली निवासियों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बहुत बहुत धन्यवाद । पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य करवाए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसनीय कार्यशैली है। छछरौली को राहत दिए जाने पर छछरौली के निवासियों ने भी मुख्यमंत्री सिंह सैनी और पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर का आभार व्यक्त किया। छछरौली निवासियों ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर के जोरदार प्रयासों से छछरौली के हजारों निवासियों को यह महत्वपूर्ण राहत हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर हर वक्त अपने क्षेत्र की जनता के सुख दुःख में हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के साथ खड़े रहते हैं।





