जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त यातायात श्री सुमित मेहरड़ा ने बताया कि जयपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, निर्बाध एवं सुदृढ़ करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के बेड़े में 322 नए ट्रैफिक मार्शल शामिल किए गए हैं। इनका प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन मार्शलों को औपचारिक रूप से ड्यूटी में लगाया गया। इसके साथ ही शहर में ट्रैफिक मार्शलों की कुल संख्या बढ़कर 526 हो गई है। उन्होंने बताया कि नए ट्रैफिक मार्शलों को यातायात नियमों, सिग्नल संचालन, सड़क सुरक्षा और आमजन से व्यवहार से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद डीसीपी ने उनका इंटरव्यू कर तैयारियों का आकलन किया। इस दौरान उन्होंने सभी को निस्वार्थ भाव से कर्तव्य निभाने की शपथ भी दिलाई। इनकी तैनाती से प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास यातायात नियंत्रण में सुधार होने की उम्मीद है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


