अवैध देशी शराब जप्त कर एक आरोपी मोहनलाल को किया गिरफ्तार
February 3rd, 2026 | Post by :- | 51 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा बूडी आईपीएस, उप महानिरीक्षक पुलिस, सह-पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि अवैध शराब/अवैध नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों के खिलाफ अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। इसी कम में दिनांक 02.02.2026 ईलाका थाना फुलेरा में कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री रजनीश पूनियां व वृत्ताधिकारी जोबनेर श्री शिवरतन गोदारा के निकटतम सुपरविजन में तथा थानाधिकारी जोबनेर श्री हनुमान सहाय पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के धंधे में लिप्त अपराधियों के संबंध में आसूचना संकलन की तो सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति महला रोड़ पर स्थित चाचा चौधरी बन्द पड़े ढाबे के सामने सफेद कट्टे में शराब लेकर बेचने की फिराक में है। सूचना पर श्री दुलाराम सउनि मय टीम के उक्त स्थान पर पंहुचे तो मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के अनुसार एक व्यक्ति चाचा चौधरी भोजनालय के सामने पट्टी पर बैठा हुआ दिखाई दिया जो पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गया व कटटे को दाहिने हाथ से उठाकर भागने की कोशिश करने लगा जिसको डिटेन कर नाम पता पूछा तो अपना नाम मोहनलाल पुत्र श्री स्वर्गीय मालुराम मेहरा जाति कीर निवासी जैतपुरा थाना फुलेरा जिला जयपुर होना बताया। व्यक्ति के पास मिले कट्टे को खोल कर चैक किया तो कट्टे के अन्दर खाकी कार्टुन में घूमर देशी शराब के 48 पव्वे भरे हुये मिले। व्यक्ति मोहनलाल द्वारा बिना लाईसेंस के इतनी भारी मात्रा में घूमर देशी शराब अपने कब्जे में रखने पर 48 पब्बे जप्त कर आरोपी मोहनलाल को जुर्म धारा 19/54 आबकारी अधिनियम नियम 1950 में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना जोबनेर पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।