अभियान म्यूल हंटर’ के तहत साइबर फ्रॉड के दो आरोपी गिरफ्तार
September 20th, 2026 | Post by :- | 24 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । जयपुर शहर पुलिस की दक्षिण टीम ने साइबर अपराधियों और बैंक खातों के जरिए धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘अभियान म्यूल हंटर’ (Operation Mule Hunter) के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना मुहाना पुलिस ने साइबर ठगी के पैसे अपने बैंक खातों में मंगवाकर साइबर ठगों को नकद देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
​*कमीशन लेकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे कैश*
​पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) श्री राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम और संदिग्ध बैंक खातों (म्यूल अकाउंट्स) पर प्रभावी कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपी साइबर फ्रॉड की रकम को अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करवाते थे और बदले में अपना कमीशन काटकर बाकी बची रकम साइबर ठगों को नकद (कैश) में उपलब्ध करवाते थे।
​*ऐसे बिछाया पुलिस ने जाल*
​अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री ललित कुमार शर्मा के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त (मानसरोवर) श्री हेमेन्द्र शर्मा के निकट सुपरविजन में मुहाना थानाधिकारी श्री मुकेश कुमार (पु.नि.) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।