शहीद दिवस पर विधानसभा में दो मिनट का मौन
January 31st, 2026 | Post by :- | 49 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रात: 11 बजे विधानसभा में देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्र की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के सम्मान में स्‍पीकर श्री वासुदेव देवनानी ने सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने से पूर्व सभी सदस्यों को दो मिनट का मौन रखने के लिये कहा। सदन में उपस्थित सभी सदस्‍यों ने शहीदों के बलिदान को नमन किया। शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और देश सेवा के उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।