राजस्थान

राजस्थान के तीन विशिष्टजनों को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के श्री गफरुद्दीन मेवाती जोगी, स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज, श्री तगा राम भील सहित सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री शर्मा ने कहा कि देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्मश्री पुरस्कार के लिए तीनों विशिष्टजनों का चयन पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह घोषणा युवा पीढ़ी को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही, समाज सेवा के साथ-साथ राष्ट्र सेवा की भावना को भी मजबूत बनाएगी। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। जिसमें पद्मश्री के लिए राजस्थान के श्री गफरुद्दीन मेवाती जोगी एवं श्री तगा राम भील का कला के क्षेत्र में तथा स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज का सामाजिक कार्य में विशिष्ट सेवा के लिए चयन किया गया है। वहीं, राजस्थान मूल के पीयूष पांडे (मरणोपरांत) का कला के क्षेत्र में पद्म भूषण पुरस्कार के लिए चयन हुआ है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *