राजस्थान

सिंधीकैम्प पुलिस ने तीव्र प्रभावी कार्यवाही करते हुये मात्र 15 घण्टों के भीतर ही वारदात का खुलासा करते हुये मुल्जिम को किया गिरफतार

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद आईपीएस ने बताया कि दिनांक 22.12.2025 को परिवादी श्री पटेल विशाल कुमार भीखा भाई पुत्र श्री पटेल भीखा भाई जाति लीवा पटेल ऊम्र 40 साल निवासी म.न. 4332 केजीबी का रास्ता नथमल जी का चौक जोरही बाजार पुलिस थाना माणक चौक जयपुर ने थाना सिंधीकैम्प पर उपस्थित होकर रिपोर्ट पेश कर दर्ज करवाया कि मैं दिनांक 19.12.2025 को समय 2.15 पीएम पर अपनी एक्टिवा लेकर अपने दोस्त दीपक पटेल के साथ सैशन कोर्ट जयपुर आया था, मैने अपनी एक्टिवा न. RJ14HT8920 रंग नीला को जंगलेश्वर मंदिर के पास कान्ति चन्द्र रोङ पर खड़ी कर हम कोर्ट के अन्दर चला गया समय करीब 3 बजे वापस आकर देखा तो मेरी एक्टिवा नहीं मिली कोई अज्ञात चोर मेरी एक्टिवा को चुरा ले गया, रिपोर्ट करता हूं। कानुनी कार्यवाही करें। आदि रिपोर्ट पर थाना सिंधीकैम्प पर मुकदमा नं. 164/25 धारा 303 (2) बीएनएस 2023 दर्ज कर माल मुल्जिम की तलाश प्रारंभ की गयी। जिस क्रम में श्री राजेश कुमार गुप्ता अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम एवं श्री धर्मवीर सिहं सहायक पुलिस आयुक्त सदर जयपुर पश्चिम के निकट सुपरविजन में श्री माधो सिहं पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सिंधीकैम्प जयपुर पश्चिम के नेतृत्व में थाना सिंधीकैम्प पर विशेष टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा कडी मेहनत व अथक प्रयास करते हुये सीसीटीवी फुटेज देखे गये मुखबिर खास मामुर किये गये एवं आसूचना संकलित करते हुये लगातार प्रयास से कडी मेहनत करते हुये मुल्जिम शाबिर उर्फ मुन्ना पुत्र मो. शाकिर जाति सैयद उम्र 27 साल निवासी 631 ईमाम चौक लंकापुरी पुलिस थाना भटटाबस्ती जयपुर को प्रकरण का माल मशरूका एक्टिवा नं. आरजे 14 एचटी 8920 सहित दस्तयाब कर बाद अनुसंधान गिरफतार कर माल मशरूका को बरामद किया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *