राजस्थान

सी.एस.टी. पुलिस आयुक्तालय,जयपुर द्वारा आयुक्तालय जयपुर में चैन/मोबाइल स्नैचिंग की लगातार हो रही वारदातों पर त्वरित कार्यवाही करते हुये किया खुलासा

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस आयुक्त,जयपुर श्री सचिन मित्तल के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स), जयपुर श्री राहुल प्रकाश के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त अपराध, जयपुर श्री अभिजीत सिंह, के निकट सुपरविजन एवं नेतृत्व में C.S.T. आयुक्तालय, जयपुर की टीम द्वारा चेन/मोबाइल स्नैचरों के विरूद्ध कार्यवाही के संबंध में आसूचना संकलन व इलाकों में निगरानी रखी जाकर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस थाना विधाधर नगर जयपुर (उत्तर) के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये एक नाबालिग को निरूद्ध किया गया। परिवादिया श्रीमती रंजना वर्मा पत्नि श्री मयंक वर्मा, निवासी 6/220, विधाधर नगर जयपुर ने दर्ज कराया कि दिनांक 06.09.2025 को शाम करीब 5.40 पर मै बच्चों के साथ केशव पार्क सैक्टर 6 जा रही थी, तब ही बीच रास्ते में दो लड़के स्पैलेण्डर बाईक पर आये और झपट्टा मार कर मेरी सोने की चेन ले गये। उक्त घटना के संबंध में पुलिस थाना विधाधर नगर जिला जयपुर (उत्तर) पर प्रकरण संख्या 395/2025 धारा 304 (2) बीएनएस में दर्ज किया गया। जिसमें पूर्व में एक नाबालिग को निरूद्ध कर चेन बरामद की गई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *