राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर प्रारंभ
January 18th, 2026 | Post by :- | 12 Views

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। स्थानीय परमानंद डिग्री कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया सेवा योजना प्रभारी अनिल प्रजापति ने बताया कि गजसिंहपुर के समीपवर्ती गांव 37बीबी की बस्ती को गोद लेकर छात्राओं द्वारा सेवा कार्य करवाया जायेगा प्रभारी अनिल प्रजापति के अनुसार राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के  विषय में “मैं नहीं, बल्कि आप” यह आदर्श वाक्य दर्शाता है कि व्यक्ति का कल्याण अंततः पूरे समाज के कल्याण के लिए जागरूक किया राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष कॉलेज प्राचार्य डॉ एम.सी.भारद्वाज व अध्यापक अनुज कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा शिविर के प्रथम दिन पर कॉलेज की साफ सफाई की गई प्राचार्य डॉ एम.सी.भारद्वाज द्वारा समुदाय की समस्याओं को समझना और उनके समाधान में शामिल होना, जिम्मेदारियों को साझा करना और एक-दूसरे की मदद करना,आपातकालीन और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए तैयार रहना,सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना आदि के लिए स्वयंसेवकों को उत्साहित किया गया ।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।