Uncategorized हरियाणा

इनेलो का युवा सम्मेलन 25 को अम्बाला में होगा :- जगमाल सिंह रोलौं

अम्बाला:अशोक शर्मा।
इनेलो पदाधिकारीयों की बैठक गांव जगौली में इनेलो नेता मलिक सिंह जगोली के निवास स्थान पर हुई. बैठक में मुख्य रूप से इनेलो राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश भारती पहुंचे बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह रोलौं ने की. रोलौं बताया 25 जनवरी को गांव जगौली में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य रूप से इनेलो युवा राष्ट्रीय प्रभारी करन चौटाला शिरकत करेंगे. उन्होंने बताया इस सम्मेलन में जिलेभर से यूवा पहुंचेंगे. भारती ने बताया मौजूदा सरकार का दिवाला निकल गया है इस गूंगी बहरी सरकार से युवा,किसान,मजदूर,व्यापारी हर वर्ग परेशान हो गया है महंगाई चरम सीमा पर पहुंच रही है. भारती ने कहा हर रोज लूट, चौरी, हत्या जैसे अनेकों मामले देखने को मिलते हैं जनता में ड़र का माहौल है इस मौके पर इनेलो प्रदेश महासचिव शीशपाल जंधेड़ी, हल्का अध्यक्ष जंगवीर राणा,लक्की नगौली, युवा जिलाध्यक्ष रुबल छपरा, युवा हल्का अध्यक्ष संपत सिंह, मनदीप खैरा,आजादविंदर सिंह जगोली, जसविंद्र सिंह,मौसीम खान, निर्मल लौटां,गौलडी बतौरा,प्रदीप सिंह ढिल्लों, विकास बाजवा, मिंटू शर्मा, रणजीत सिंह निहारसी, जसविंद्र निहारसी, शमशेर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

https://www.facebook.com/Lokhitexpress

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *