Uncategorized

गजसिंहपुर निवासी रोहित दायमा का सीमा सुरक्षा बल में चयन होने पर इलाके में खुशी की लहर – जोरदार हुआ स्वागत

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। रोहित कुमार दायमा पुत्र मनोहर लाल दायमा निवासी गजसिंहपुर के बीएसएफ में चयनित होने पर इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई स्थानीय निवासी मनोहर लाल दायमा के सुपुत्र रोहित दायमा का सीमा सुरक्षा बल में चयन होने व प्रशिक्षण के  पश्चात अपने निवास स्थान पर आने पर कस्बेवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया रोहित दायमा मंगलवार को बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर बैंगलोर से एक वर्ष का प्रशिक्षण पूर्ण कर रेलमार्ग द्वारा गजसिंहपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे जहाँ कस्बेवासियों ने उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया और ढोल नगाड़ों के साथ कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए उनके निवास पर पहुंचे डॉ मेघराज आसीवाल ने बताया कि रोहित दायमा ने  बैंगलोर में 20 जनवरी 2025 से 03 जनवरी 2026 तक ट्रेनीग का प्रशिक्षण पूरा किया और अब उनकी नियुक्ति व प्रथम ड्यूटी मुर्शिदाबाद 73 बटालियन दक्षिणी पश्चिमी बंगाल में भारत बंगलादेश बार्डर पर की गई है इस अवसर पर डॉ भीमराव अम्बेडकर नवयुवक संघ के अध्यक्ष डॉ मेघराज असीवाल, सुखराज कालवा,  पार्षद जगदीश राय, ओमप्रकाश वर्मा, कालूराम दायमा, ताराचंद दायमा, केहर सिंह, पिंटू चावला, बाबूलाल, गणेश बागड़ी, जसविंद्र सिंह, नरोत्तम दायमा, सुभाष चावला, राकेश मेव इत्यादि उपस्थित रहें ।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *