राजस्थान

10 लीटर अवैध हथकढ शराब जप्त कर एक आरोपी भागीरथ को किया गिरफ्तार

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा दूडी आईपीएस, उप महानिरीक्षक पुलिस, सह-पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिले में अवैध हथकढ शराब के खिलाफ कार्यवाही हेतु जिले के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे जिसकी पालना में दिनांक 04.01.2026 को ईलाका थाना आंधी में कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा श्री रणवीर सिंह व वृत्ताधिकारी जमवारामगढ श्री रामकिशन विश्नोई के निकटत्तम सुपरविजन में तथा थानाधिकारी आंधी श्री गोपाल सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन कर कार्यवाही करते हुए नांगल गागोरियान से नर्सरी की तरफ जाने वाले कच्चे बरसाती नाले तन लालवास में एक व्यक्ति भागीरथ को नाले में प्लास्टिक की जरीकेन में 10 लीटर अवैध हथकढ शराब बेचने की फिराक में बैठे हुए को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 लीटर अवैध हथकढ शराब जप्त की गई है तथा आरोपी के खिलाफ धारा 19/54 आबकारी अधिनियम में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *