राजस्थान

बंगाली बाबा गणेश मंदिर में हुआ विशाल पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । दिल्ली रोड स्थित बंगाली बाबा आत्माराम ब्रह्मचारी गणेश मंदिर में विशाल पौषबड़ा महोत्सव का 31 दिसंबर बुधवार को दोपहर 3 बजे से आयोजन हुआ। यहाँ जयपुर शहर की सबसे बड़ी पौष बड़ा प्रसादी होती है। जिसमें 50 हजार के आसपास श्रद्धालु पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण करते हैं। पौष बड़ा महोत्सव के आयोजन की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नारायण लाल अग्रवाल व उपाध्यक्ष व संयोजक संजय पतंगवाला कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के तहत सबसे पहले प्रथम पूज्य बंगाली बाबा व स्वयं आत्माराम जलेश्वर महादेव का आकर्षक श्रंगार कर पौषबड़ा प्रसादी का भोग लगाया गया। इसके बाद सबसे पहले संत-महंत की प्रसादी शुरू हुई,तत्पश्चात देर रात तक 50 हजार के आसपास श्रद्धालुओ ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। संरक्षक रघुवीर शरण अग्रवाल, महामंत्री गजेन्द्र लूनीवाल,कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार अग्रवाल व सह कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने बताया कि प्रसादी बनने का कार्य मंगलवार को शुरू हो गया था। 100 भट्टियों की पूजा के बाद करीब 400 के आसपास कारीगर व्यंजन तैयार करने में जुट गए। प्रसादी में 2 हजार किलो सब्जी,2 हजार किलो चीनी,1 हजार किलो सूजी,ढाई हजार किलो दाल,6 हजार किलो आटा,100 पीपे घी व 150 पीपे तेल आदि सामग्री काम में ली गई। इस प्रसादी को 100 भट्टियों पर करीब 400 के आसपास कारीगरों द्वारा तैयार किया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *